Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
  • नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देश-दुनिया

भारत में मिला HMPV का तीसरा मामला, कर्नाटक में 8 और 3 महीने के बच्चे संक्रमित तो गुजरात में 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव.. अलर्ट जारी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJanuary 6, 2025

HMPV Virus in India : चीन में फैल रहे HMPV वायरस को लेकर पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. कर्नाटक में HMPV वायरस से जुड़े तीन मामले सामने आए हैं.  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कर्नाटक में दो बच्चों में एचएमपीवी संक्रमण पाया है। तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है। इसके अलावा गुजरात में भी दो महीने के बच्चे में संक्रमण पाया गया है। वहीं केस मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा निगरानी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एचएमपीवी पहले से ही भारत सहित दुनिया भर में प्रचलन में है। इससे जुड़ी श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले कई देशों में सामने आए हैं। वहीं आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के मौजूदा आंकड़ों के आधार पर देश में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) या गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आईसीएमआर पूरे वर्ष एचएमपीवी प्रचलन के रुझानों पर नजर रखना जारी रखेगा। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही चीन में किए जा रहे उपायों की जानकारी दे रहा है। इसे लेकर सभी स्वास्थ्य इकाइयां अलर्ट पर हैं। वहीं कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने आपात बैठक बुलाई है।

क्या है एचएमपीवी वायरस
इस वायरस को ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस या एचएमपीवी (HMPV) वायरस कहते हैं, जिसके लक्षण काफी हद तक सामान्य सर्दी-जुकाम के समान होते हैं. ये वायरस सांस से जुड़ी बीमारियां पैदा करता है. बच्चों, बुजुर्गों व कमजोर इम्युनिटी वालों को अधिक प्रभावित करता है. छोटे बच्चों और बुजुर्गों में HMPV का संक्रमण गंभीर हो सकता है. कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह वायरस गंभीर बीमारी की वजह बन सकता है.

कैसे फैलता है ये वायरस
HMPV वायरस खांसने और छींकने से फैलता है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. इसके लक्षण संक्रमित होने के बाद 3 से 5 दिनों में दिखने लगते हैं.

क्या है तैयारियां
अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि सटीक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए SARI मामलों और लैब की ओर से पुष्ट किए गए इन्फ्लूएंजा मामलों का उचित डॉक्यूमेंटेशन बनाया जाए. अस्पतालों में ऑक्सीजन की उचित व्यवस्था रखी जाए. हल्के लक्षण वाले मामलों के इलाज के लिए पैरासिटामोल, एंटीहिस्टामाइन, ब्रोन्कोडायलेटर्स और कफ सिरप की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

इस वायरस की फिलहाल कोई वैक्सीन नहीं है. लिहाजा सावधानी ही बचाव है और सबसे बड़ा बचाव मास्क है..लिहाजा जब भी घर से निकलें मास्क पहन कर निकलें. संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रखें. बीमार होने पर घर पर रहें, ताकि संक्रमण न फैले.

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleनगर निकाय चुनाव : लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार शुरू, मतदाताओ को लुभाने में लगे प्रत्याशी
Next Article वरिष्ठ पत्रकार स्व.वेदप्रकाश चौहान की स्मृति में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

संबधित खबरें

#BREAKING | बारामती विमान हादसे में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत- DGCA ने की पुष्टि

January 28, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा — इंडस्ट्री और फैंस में शोक

November 24, 2025

देश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

November 24, 2025

सऊदी अरब में बड़ा हादसा: उमराह यात्रियों से भरी बस डीज़ल टैंकर से टकराई, 40 से ज़्यादा भारतीयों की दर्दनाक मौत

November 17, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.