Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा एम्स ऋषिकेश में होगी शुरू, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 29, 2024

Rishikesh AIIMS : ऋषिकेश एम्स देश में पहली हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करते हुए इतिहास रचने जा रहा है और इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे. इस हेली एंबुलेंस सेवा का नाम संजीवनी है. लगभग 4 सालों के इंतजार के बाद भारत को अपनी पहली हेली एंबुलेंस सेवा मिल रही है. इसके साथ ही ऋषिकेश देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान बन जाएगा, जहां हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी.

हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से अति गंभीर रूप से घायल को एम्स ऋषिकेश में शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा और बिना समय गंवाए मरीज की जान बचाई जा सकेगी। 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यह देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा होगी। संजीवनी योजना के अतंर्गत संचालित यह सेवा नि:शुल्क होगी। सेवा टाल-फ्री नंबर शीघ्र जारी किया जाएगा। इसका लाभ समस्त उत्तराखंड में मिलेगा। 29 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली माध्यम से जुड़ेंगे और सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।

गंभीर मरीजों को हेली एम्बुलेंस में दी जाएगी प्राथमिकता

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि हेली एम्बुलेंस सेवा का दुरुपयोग न हो, इसके लिए वास्तविक जरूरतमंद की पहचान के लिए विशेष ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में दुर्घटना होने पर घायल को नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में ले जाया जाता है। यदि चिकित्सक घायल की स्थिति को खतरे में पाएंगे और कुछ घंटे के भीतर आवश्यक उपचार की आवश्यकता महसूस करेंगे तो उनकी सिफारिश पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हेली एम्बुलेंस का लाभ लिया जा सकेगा। जिस मरीज की स्थिति सबसे ज्यादा खतरा होगा, उसे हेली एम्बुलेंस में प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला आपदा प्रबंधन से जुड़ेगा एम्स हेली एम्बुलेंस सेवा कंट्रोल रूम

प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि हेली एम्बुलेंस सेवा का लाभ पूरे उत्तराखंड में लिया जा सकेगा। उत्तराखंड की सीमा से लगायत उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हेली एम्बुलेंस सेवा का लाभ लिया जा सकेगा।

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय एम्स हेली एम्बुलेंस सेवा के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। यदि प्रदेश भर में कोई बड़ी आपदा या सड़क दुर्घटना होती है, जिसमें कोई वास्तविक जरूरतमंद हो तो उसे जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की सिफारिश पर हेली एम्बुलेंस सेवा का लाभ मिल सकेगा।

यह है संजीवनी योजना

प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि संजीवनी योजना का संचालन केंद्र व राज्य सरकार संयुक्त रूप से कर रही हैं। केंद्र व राज्य 50-50 प्रतिशत खर्च वहन करेंगे। योजना के अंतर्गत हेली एम्बुलेंस में प्रत्येक माह कम से कम 30 जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना आवश्यक है। एम्स प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को सेवा का लाभ मिल सके।

हाईटेक होगी हेली एम्बुलेंस

हेली एम्बुलेंस में वेंटीलेटर सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इसमें चिकित्सक सहित आवश्यक मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। एम्बुलेंस में एक समय पर एक मरीज को ही ले जाया जा सकता है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleप्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, लड़की के परिजनों ने कर दी धुनाई, फिर मंदिर में कराई शादी
Next Article Cyber Crime Helpline Number :  साइबर क्राइम करने वालों की अब खैर नहीं : सरकार ने जारी किया 4 अंकों का हेल्पलाइन नंबर

संबधित खबरें

पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा

April 15, 2026

रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

April 14, 2026

पिरान कलियर : तिरंगा चौक पर बाबा साहब अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, गुलजार चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

April 14, 2026

धनौरी पीजी कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.