Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें

March 17, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तर-प्रदेश

बारिश बनी जानलेवा : 3 मंजिला मकान गिरा, परिवार के 10 लोगो की मौत, 05 घायल

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 16, 2024

मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया है कि प्रशासन को बिल्डिंग के अंदर मौजूद जिन 15 लोगों की लिस्ट दी गई थी। उन सभी 15 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

मेरठ : मेरठ की जाकिर कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान का ढहना एक गंभीर त्रासदी बन गया है, शनिवार की शाम को एक तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई, जिसमें अब तक दबकर 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। बिल्डिंग गिरने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एहतियातन घटनास्थल के आस-पास के घरों को भी खाली करा लिया गया है। यह घटना लोहिया नगर थाना इलाके के जाकिर कॉलोनी की है, जहां ग्राउंड फ्लोर के साथ दो मंजिला बनी एक 35 साल पुरानी बिल्डिंग ढह गई।

बताया जा रहा है कि नीचे ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चला करती थी। यहां कई दुधारू पशु भी बंधे हुए थे और घर के सभी लोग ऊपरी दो मंजिलों में रहा करते थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि ये शहर का पुराना इलाका है। यहां की गलियां बहुत ही संकरी है, जिसकी वजह से बड़ी मशीन और बुलडोजर रेस्क्यू के लिए नहीं आ पाए।

मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया है कि प्रशासन को बिल्डिंग के अंदर मौजूद जिन 15 लोगों की लिस्ट दी गई थी। उन सभी 15 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोगों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। मलबे में दबने वालों में केवल एक पुरुष है, जबकि तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है।

इनके अलावा सभी बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleदेर रात पुलिस की बदमाशो के साथ मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, दूसरा फरार
Next Article Eid Milad-Un-Nabi 2024: आज है ईद मिलाद-उन नबी…. “जानें इसका महत्व, परंपरा और इतिहास..

संबधित खबरें

अवैध रूप से ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, NSA और गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

August 3, 2025

गांव बिलासपुर, देवबंद से युवक लापता — परिजनों ने जताई चिंता

July 30, 2025

मनसा देवी मंदिर मार्ग भगदड़ प्रकरण: : CM योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का ऐलान

July 28, 2025

कारगिल विजय दिवस पर शूरवीरों को नमन, याद किया गया बलिदान और बहादुरी का जज़्बा

July 26, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.