Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

38th National Games: खेलों के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए 141 टीमों का गठन

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJanuary 22, 2025

“राष्ट्रीय खेलों के लिए कुल 150 डाॅक्टर, 300 नर्सिंग स्टॉफ, 25 फिजियोथिरेपिस्ट, 30 फार्मासिस्ट, 50 वार्ड ब्वाय सहित 115 एंबुलेंस रहेंगी तैनात..

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए 141 टीमों का गठन किया गया है। 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक यह टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य के लिए गौरव के क्षण हैं। खिलाड़ियों और मेहमानों को उच्चतम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी बडे़ स्तर पर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां की हैं।

स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार के अनुसार, राज्य स्तर पर राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और सह नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं। एंबुलेंस हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप स्टेडियम, रायपुर, देहरादून के धनवन्तरी ब्लॉक में 10 बेड का अस्पताल खिलाड़ियों हेतु संचालित किया जाएगा। इसी तरह, आईजीआईसीएस स्टेडियम, गौला पार हल्द्वानी में दो बेड का अस्पताल संचालित किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में औषधियां, उपकरण क्रय किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार के अनुसार, डॉ. तरूण टम्टा, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, नैनीताल को कुमाऊं मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डाॅ. टम्टा ने स्पोर्ट्स मेडिसन में शिक्षा प्राप्त की है। निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल के स्तर पर डाॅ. केएस नेगी को गढ़वाल मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अफसरों को स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

प्राइमरी हेल्थ केयर, सेकेंड्री हेल्थ केयर व टर्रसियरी हेल्थ केयर के नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। सेकेंड्री हेल्थ केयर, जो जिला चिकित्सालय है, उनमें चिकित्सा विशेषज्ञ जैसे न्यूरो, कार्डियक, हेड इंजुरी एवं स्पाइन इंजुरी को उक्त अवधियों में ऑन-कॉल (247) रखे गए हैं। प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 03 ऑन कॉल (247) एंबुलेंस आवश्यक औषधि सहित तैनात हैं। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा इकाईयों में ऑन-कॉल (247) टीमें तैनात की गई हैं।

प्रत्येक जनपद में सूचीबद्ध चिकित्सालयों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक खेल व शिफ्ट में एक टीम बनाई गई है, जिसमें डॉक्टर-01, नर्सिंग स्टॉफ-02, फिजियोथिरेपिस्ट-02 (महिला/पुरुष) व वार्ड ब्वाय-01 को टीम में रखा गया है और 01 टीम को स्टैंड बाय रखा गया है। सभी खेल स्थलों में 01-एएलएस और 01-बीएलएस एंबुलेंस की तैनाती चिकित्सकीय दल के साथ की गई है। 01 बीएलएस एंबुलेंस को स्टैंड बाय रखा गया है। प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 03 ऑनकॉल (247) एंबुलेंस मय आवश्यक औषधि सहित तैनात है। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा इकाईयों में ऑन-कॉल (24*7) टीमें तैनात की गई है।

राष्ट्रीय खेलों के लिए कुल 150 डाॅक्टर, 300 नर्सिंग स्टॉफ, 25 फिजियोथिरेपिस्ट, 30 फार्मासिस्ट व 50 वार्ड ब्वाय तैनात किए गए हैं। इसी तरह, 115 एंबुलेंस राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैनात रहेंगी। ये एंबुलेंस विभागीय और 108 सेवा की हैं।
05 बेड एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा विभाग में 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक) रिजर्व रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट की सुविधा हेली एंबुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

50 चिकित्साधिकारियों को एम्स ऋषिकेश में कैपिसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह चिकित्साधिकारी समस्त जनपदों के हैं।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Article300 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, SDRF ने गंभीर घायल महिला को भेजा अस्पताल
Next Article BREAKING : नगर पालिका मंगलौर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्लाम के चुनाव लड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

संबधित खबरें

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..

August 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.