Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026

रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील

February 26, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

February 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
  • नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
  • पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
  • पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

पश्चिमी अंबर तालाब हत्याकांड का खुलासा — पारिवारिक रंजिश में भाई के साले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Haridwar TimesBy Haridwar TimesNovember 7, 2025

रुड़की : (फरमान मलिक) पश्चिमी अंबर तालाब में हुए सोनू चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद की पुरानी रंजिश में अपने ही भाई के साले की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि बुधवार रात पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में स्थित बी.डी. सिगरेट के गोदाम में आग लगी थी, जिसमें 24 वर्षीय कुणाल पुंडीर की झुलसकर मौत हो गई थी। मृतक के अंतिम संस्कार में उसका मामा सोनू चौहान शामिल होने आया था। इसी दौरान परिजनों के बीच हुए कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया।

तहरीर के अनुसार, जैसे ही सोनू चौहान दाह संस्कार के बाद अपने घर लौटने लगा, तभी नमन और आशीष ने मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और छाती पर कई वार होने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल रुड़की ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया और मुखबिर की सूचना पर नमन को माधोपुर अंडरपास से दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े एक टीन शेड से बरामद किए। पूछताछ में नमन ने कबूल किया कि वह अपने परिवार में चल रहे पुराने विवाद से खफा था और मौका मिलते ही उसने सोनू चौहान की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, नवीन कुमार, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल संदीप, अलियास, कांस्टेबल रणवीर, प्रभाकर और चालक लाल सिंह शामिल रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleभीम आर्मी में फिर से गूंजा गुलज़ार चौधरी का नाम — संगठन ने जताया भरोसा, दोबारा बनाए गए नगर अध्यक्ष
Next Article लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 30 लाख की रंगदारी — कलियर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने खोला विदेशी कॉल का पूरा खेल

संबधित खबरें

रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील

February 26, 2026

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

February 22, 2026

आखिरकार खत्म हुआ इंतज़ार — मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ IIT छात्र का शव

February 17, 2026

आईआईटी रुड़की में इंडो-डेनिश सहयोग से ग्रीन हाइड्रोजन को मिली नई गति, ऊर्जा सुरक्षा और डीकार्बोनाइजेशन पर जोर

February 15, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.