“बिजली के पोल लेकर जा रहा था पिकअप..

भीमताल : भीमताल में पिकअप पटरानी के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक छात्रा की मौते पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। पिकअप वाहन हरीशताल की ओर जा रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल में एक पिकअप वाहन जो कि हरीशताल की ओर जा रहा था वो पटरानी के पास हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त परगांई की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि भीमताल निवासी मनोज भट्ट पिकअप में बिजली के पोल लेकर जा रहा था। वाहन में तीन कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला के अलावा मनोज का साथी अरुण भी सवार था। रास्ते में गेहूं पिसवाकर लौट रहे पटरानी निवासी नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त परगांई, पिंकी और चंदू ने भी उनसे लिफ्ट मांगी।

वाहन देर शाम गड़ से करीब 300 मीटर आगे ही पहुंचा था कि वो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में नीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिंकी, अरुण, निखिल, नंदू, मनोज भट्ट, देवेंद्र और भोला गंभीर रूप घायल हो गए।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version