लक्सर: भारत आजादी का 75 वें स्वतंत्र दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा फैराने के लिए “हर घर तिरंगा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लक्सर क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव की महिलाओं ने तिरंगा रैली निकालकर अपने देश प्रेम को जगजाहिर किया।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
ग्रामीण महिलाओं ने तिरंगा रैली के दौरान घर घर जाकर “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने के लिए घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस दौरान सम्पूर्ण गांव भारत माता की जय, हर घर तिरंगा के नारों से गूंज उठा।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
हर घर तिरंगा रैली में शबनम, प्रेमवती, अलजीदा, दिलशाना,फातिमा, मुन्नी, रेशों, मंतलेश, प्रमिला, पूनम, गीता, अंजली, ललिता आदि ग्रामीण महिलाओ ने प्रतिभाग किया।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)