Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ऋषिकेश में विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत

April 10, 2026

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, आरती गौड़ ने छवि खराब करने का लगाया आरोप

April 10, 2026

हरिद्वार में 17 अप्रैल को रोजगार मेला, 260 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऋषिकेश में विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत
  • उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, आरती गौड़ ने छवि खराब करने का लगाया आरोप
  • हरिद्वार में 17 अप्रैल को रोजगार मेला, 260 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
  • अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम की सख्ती, अवैध कब्जों पर कार्रवाई के साथ लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर पर भी गिरी गाज
  • निर्माणाधीन पुल पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, टेंट में सो रहे मजदूर बने हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो गंभीर
  • नारसन के पीरपुरा विद्यालय में विदाई समारोह, प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम सेवानिवृत्त
  • अकबरपुर ढाढेकी स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ आयोजित, छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और सीबीआई जांच की मांग को लेकर देहरादून की सड़कों पर उतरा सुराज सेवा दल

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJanuary 5, 2026

देहरादून : (फरमान मलिक) अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को दल के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल कूच के लिए निकले।

मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही भारी पुलिस बल ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने रमेश जोशी, इंतजार प्रधान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों के माध्यम से धरना स्थल से दूर भेज दिया। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।

बताया गया कि रमेश जोशी और इंतजार प्रधान पहले से ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दीनदयाल उपाध्याय पार्क में अनशन पर बैठे हुए थे। कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यकर्ता पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे।

इस दौरान रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक वह और उनके कार्यकर्ता अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने उर्मिला सनावर का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने केवल वीआईपी के नाम का खुलासा किया है, इसमें कोई अपराध नहीं है, इसके बावजूद उन पर लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

वहीं इंतजार प्रधान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। यदि इस मामले में निष्पक्ष सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो रमेश जोशी के नेतृत्व में देशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और चक्का जाम तक किया जाएगा।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleनशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चौरास पुल के पास एक तस्कर गिरफ्तार
Next Article अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में सुराज सेवादल का अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी

संबधित खबरें

ऋषिकेश में विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत

April 10, 2026

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, आरती गौड़ ने छवि खराब करने का लगाया आरोप

April 10, 2026

नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक

February 22, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान

February 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.