Two Wheeler Toll Tax : सोशल मीडिया पर दो पहिया वाहन को लेकर एक खबर कई बड़े मीडिया हॉउस द्वारा प्रचारित की गई। खबर को बिना वेरिफाई किए यह प्रचारित किया गया कि, सरकार अब दो पहिया वाहन चालकों से भी टोल टैक्स वसूलेगी। इस खबर को पूरी तरह फेक बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि, ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं।

दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

दरअसल सोशल मीडिया समेत तमाम मीडिया हॉउस द्वारा यह खबर प्रचारित की गई थी कि, 15 जुलाई से दो पहिया वाहन को भी फास्टैग के जरिए टोल टैक्स देना होगा। इसके बाद जब इस विषय पर चर्चा तेज हो गई तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर यह जानकारी दी कि, खबर गलत है।

Share this

Comments are closed.

You cannot copy content of this page

Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.

Exit mobile version