रुड़की : (फरमान मलिक) लिब्बरहेड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत समारोह आज यानी रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मंगलौर में कुछ कार्यों की घोषणा करेंगे। यह प्रोग्राम लिब्बरहेड़ी के स्वीटी फॉर्म में रखा गया है। यहां से चौधरी ओमपाल सिंह ढाबा से सिटी फॉर्म तक रोड-शो रखा गया है।

रोड-शो में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे साथ हु कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की।

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) विनय रोहेला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने नए आयाम स्थापित किए हैं। नकल विरोधी,यूसीसी समेत कई कानून लाकर जनता के बीच सरकार ने विश्वास कायम किया है। इसके अलावा सर्वसमाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से खुश लोग उनका स्वागत करना चाहते हैं इसी कड़ी में रविवार को भाजपा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के संयोजन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में किसान मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा जनता मुख्यमंत्री के निर्णयों से खुश है सुबह ग्यारह बजे आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग उनके स्वागत में जुटेंगे।

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली के रूप में किसान हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री को लेकर जायेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कई घोषणाएं भी करेंगे। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह,ललित मोहन अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि राणा, पूर्व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रामकुमार चौधरी,पंकज नंदा आदि मौजूद रहे।

Share this

Comments are closed.

You cannot copy content of this page

Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.

Exit mobile version