पिरान कलियर : पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता के साथ रहने की प्रेरणा देता है।

नूर अली ने कहा कि भारत की खूबसूरती यहां की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच प्रेम एवं सम्मान की भावना में है। सभी त्योहार हमें एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश देते हैं। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों से आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version