पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गया। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत यह कार्रवाई की गई।

10 अप्रैल को चेतक पुलिस टीम को दरगाह क्षेत्र में दो बच्चे संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमते हुए मिले। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को संरक्षण में लेकर कोतवाली पहुंचाया और चाइल्ड वेलफेयर टीम के सामने पेश कर पूछताछ की।
पूछताछ में बच्चों ने अपनी पहचान हसनेन और आयान के रूप में बताई, जो हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों ने बताया कि वे दो दिन पहले घर से बिना बताए निकल गए थे और ट्रेन के जरिए रुड़की होते हुए कलियर पहुंच गए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना दी और उन्हें कोतवाली बुलाया। परिजनों के पहुंचने पर दोनों बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया और उनकी सराहना की।
पुलिस टीम
- कमल मोहन भंडारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिरान कलियर
- हे0कानि0 जयप्रकाश
- हे0कानि0 रविन्द्र बालियान
- हे0कानि0 जमशेद अली
Share this



