देहरादून : (फरमान मलिक) मंगलौर विधानसभा से विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक किशोर उपाध्याय व पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने शोक व्यक्त किया। वहीं विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सचिवालय में कैबिनेट बैठक से पहले कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दिवंगत सरवत करीम अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
आपको बताते चले मंगलोर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले मुंबई में भी उनका इलाज हुआ था।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)
बसपा विधायक की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया। उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-14-at-6.57.29-PM.jpg)
प्रदेश के कई बड़े राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक जताया है।
विधायक अंसारी की हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। बताया गया कि वह तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। दिल्ली स्थित अस्पताल में ही उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली है
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-03-01-at-8.47.30-PM.jpeg)