भगवानपुर : (रागिब नसीम) आज भगवानपुर नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर भगवानपुर रविदास मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश के साथ मिलकर पार्टी संगठन और सदस्यता अभियान को और मजबूत करने का आवाहन किया।

भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो अपने देश के लिए काम करता है। हमारा संगठन अपने देश की सेवा के लिए समर्पित है।

उन्होंने आगे कहा कि आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले आप अपने परिवार के सदस्यों और मित्रो को को भाजपा की सदस्यता दिलाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी जी, महामंत्री वैभव अग्रवाल जी, मलखान मास्टर जी, नरेश प्रधान जी, पवन प्रधान कलसो, मनीष शर्मा, सचिन सैनी, अर्जुन मुखिया, बाबू भाई, उवेश, संजय खुब्बनपुर, अजय सैनी, सुशील पेगोवाल, आशीष शर्मा, करोंदी प्रधान सहेन्द्र जी, संदीप सैनी नगर मंडल के सभी कारकर्ता उपस्थिति रहे l

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version