देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड शासन गृह विभाग ने पुलिस महकमे में आज बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी तैनाती/स्थानांतरण आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियों की घोषणा की गई है।

आदेश के मुताबिक, एसएसपी देहरादून अजय सिंह को हटाकर एसएसपी एसटीएफ के रूप में तैनात किया गया है। वहीं हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून में नए एसएसपी के रूप में भेजा गया है। इसके साथ ही नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

आदेश में अन्य कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन का विवरण भी शामिल है, जिसमें उनके वर्तमान और नवीन निदेश स्थानों का उल्लेख है।

पुलिस महकमे का कहना है कि यह बड़े स्तर का फेरबदल कानून-व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र को और प्रभावी, चुस्त व उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version