रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड में डाक पुलिया के समीप गुरुवार की देर रात करीब 11.30 बजे पर भूस्खलन की घटना हुई थी। जिसमें 3 दुकानें और एक खोखा बह गया था। भारी बारिश से केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में पहाड़ी से मलबा गिरने से तीन दुकानें जमींदोज हो गईं। मलबे की चपेट में आकर 19 लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है। जिस वक्त पहाड़ी से मलबा गिरा, उस समय दुकान में कई लोग सो रहे थे।
इनमें से चार शव बरामद कर लिए गए। बाकि 15 लापता लोगों के लिए ढूंढने के लिए रेस्क्यू जारी है।। केदारनाथ यात्रा रोकी गई है। तीन लोगों के शव के बरामद होने की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने किया। उन्होंने कहा कि गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन से लापता हुए 15 लोगों का सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। साथ ही अन्य लापता लोगों का रेस्क्यू एवं खोजबीन का कार्य जारी है।