नई दिल्ली : (फरमान मलिक) देश की न्याय व्यवस्था में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ, जहां जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में भारत समेत कई देशों के शीर्ष न्यायाधीश और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भूटान के मुख्य न्यायाधीश ल्योंपो नॉर्बू शेरिंग, ब्राजील के मुख्य न्यायाधीश एडसन फाचिन, केन्या की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मार्था कूम और केन्या सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस सुसान नजोकी भी शामिल रही।
जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीशों में शामिल सूर्यकांत ने अपने अब तक के न्यायिक कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं। उनकी नियुक्ति के साथ सर्वोच्च अदालत की कमान अब उनके हाथों में आ गई है।

Share this



