देहरादून : (फरमान मलिक) देहरादून में 14 अप्रैल को होने वाले बड़े कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर को जाम से बचाने के लिए अहम फैसला लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशारोड़ी बैरियर को निर्धारित समय के लिए टोल मुक्त रखने के आदेश जारी किए हैं।

दरअसल, नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम और देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के चलते बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशारोड़ी बैरियर पर किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

इस दौरान निजी, कमर्शियल और अन्य सभी वाहन बिना शुल्क के आवागमन कर सकेंगे। यहां तक कि फास्टैग के माध्यम से भी कोई कटौती नहीं होगी।

प्रशासन का उद्देश्य साफ है कि कार्यक्रम के दौरान शहर और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति न बने और यातायात सुचारु बना रहे। साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी यह कदम उठाया गया है।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version