UP : बांदा जेल में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया। 5 दिन पहले मुख्तार अंसारी ने जेल के खाने में जहर देने का आरोप लगाया था। मुख्तार पर 65 केस दर्ज हैं। 8 मामलों में सजा हो चुकी है।
उधर मुख्तार के बटे उमर अंसारी का कहना है कि अभी सही जानकारी नहीं है कि पिता के साथ क्या हुआ है। 5 दिन पहले उनको खाने में जहर दिया गया था। शायद जहर का ही असर है।
फिलहाल स्थिर है हालत
बता दें कि मुख्तार ने हाल ही में उसे जहर दिए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद कार्रवाई भी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार की रात बेचैनी, घबराहट, पेट और छाती में दर्द की शिकायत के बाद उसे भर्ती कराया गया और उसकी स्वास्थ्य संबंधी सारी जांचें कराई गईं। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से मुख्तार कब्ज से भी परेशान था। हालांकि, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दो दिन पहले जेलर और डिप्टी जेलर हो चुके सस्पेंण्ड…
दो दिन पहले मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर एक जेलर और दो डिप्टी जेलर सस्पेंड किया जा चुके हैं। सरकार की ओर से इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मुख्तार के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। जेल में बंद मुख्तार पर चल रहे केसों की सुनवाई को तेज किया गया है। पिछले दिनों उसके खिलाफ सातवें केस में सजा का ऐलान किया गया था।
क्या है मुख्तार से जुड़ा मामला?
मुख्तार को महज 18 महीने में 8 मुकदमों में कोर्ट ने सजा सुनाई है। हाल ही में फर्जी लाइसेंस लेने के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। पिछले दिनों मुख्तार ने कहा था कि उसकी जान को खतरा है। उसने आशंका जताई थी कि जेल में उसे धीमा जहर दिया जा रहा है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर बांदा जेल के जेलर और 2 डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया था।