रुद्रपुर : (फरमान मलिक) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव (Investor Summit Grounding Ceremony) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने राज्य को विकास की नई उड़ान देने वाले 20 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विकास की नई तस्वीर: 1236.98 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, 105.86 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण रुद्रपुर में आयोजित इस समारोह में कुल 1300 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं उत्तराखंड को समर्पित की गईं। इसमें पुलिस विभाग, शहरी विकास, महिला सशक्तिकरण, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।
पुलिस बल के लिए आवासीय और प्रशासनिक ढांचा विकास
- हरिद्वार (40वीं वाहिनी पीएसी):
- ₹42.66 करोड़ की लागत से 108 नए आवासों का निर्माण।
- रुद्रपुर (31वीं वाहिनी पीएसी):
- ₹47.79 करोड़ की लागत से टाइप-2 आवासों का निर्माण।
- पुलिस विभाग:
- ₹14.90 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन का निर्माण।
- ₹35.66 करोड़ की लागत से आवासीय भवनों का निर्माण।
- ₹18.56 करोड़ की लागत से नए कानून के क्रियान्वयन हेतु VC कक्ष का निर्माण।
- ₹26.52 करोड़ से प्रशासनिक भवन का लोकार्पण।
- ₹10.85 करोड़ से बने आवासीय भवनों का लोकार्पण।
🏙️ शहरी विकास व यातायात सुविधाएं
- रुद्रपुर:
- गांधी पार्क के सौंदर्यकरण हेतु ₹5.55 करोड़ का शिलान्यास।
- आंतरिक मार्गों के विकास हेतु ₹8.13 करोड़।
- नैनीताल:
- मेट्रोपोल होटल परिसर में ₹42.77 करोड़ से सर्फेस पार्किंग निर्माण।
- चंपावत:
- मल्टीलेवल कार पार्किंग व कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु ₹9.99 करोड़।
🎓 शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र
- पिथौरागढ़:
- ₹34.49 करोड़ से बने नए जिला कारागार का लोकार्पण।
- चंपावत:
- ₹18 करोड़ से बने पॉलीटेक्निक भवन का लोकार्पण।
- टनकपुर:
- ₹16 करोड़ से पॉलीटेक्निक भवन का लोकार्पण।
- महिलाओं के लिए SASCI योजना:
- ₹126 करोड़ की लागत से छात्रावास निर्माण।
- कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल:
- PM-USHA Scheme के तहत ₹45.68 करोड़ से उन्नयन कार्य।
- टनकपुर:
- ₹171.54 करोड़ से पेयजल आपूर्ति परियोजना।
- हल्द्वानी:
- ₹378.35 करोड़ से प्रशासनिक भवन व बस टर्मिनल का निर्माण।
- होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज:
- ₹71.57 करोड़ की लागत से निर्माण योजना।
अंतिम आंकड़ा:
➡️ कुल शिलान्यास: ₹1236.98 करोड़ के 20 कार्य
➡️ कुल लोकार्पण: ₹105.86 करोड़ के कार्य


