World Cup 2023/Rohit Sharma : (फरमान मलिक) रोहित शर्मा मौजूदा वर्ल्ड कप में वह टीम इंडिया के कप्तान हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में 131 रन बनाए थे। रोहित हमेशा से ही लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते है। आज रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ चार सिक्स लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 सिक्स पूरे कर लिए। यह उपलब्धि उन्होंने 254 मैचों में हासिल की है। इसी के साथ वे वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिक्स की ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 300 छक्के लगाने के बाद, ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गये है। उनसे पहले क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी वनडे क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
नडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)
शाहिद अफरीदी- 351 छक्के
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-14-at-6.57.29-PM.jpg)
क्रिस गेल- 331 छक्के
रोहित शर्मा- 297 छक्के
सनथ जयसूर्या- 270 छक्के
तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-03-01-at-8.47.30-PM.jpeg)
रोहित शर्मा ने भारत के लिए वनडे में 2013 में ओपनिंग करनी शुरू की थी। इसके बाद अपनी काबिलियत के दम पर भारत को कई अहम जिताए है। वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक ठोकने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 253 वनडे मैचों में 10243 रन बनाए हैं।