लक्सर : लक्सर सीट से पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने दोबारा फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। आपको बताते चले विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज़ हाजी तस्लीम अहमद ने आजाद समाज पार्टी से टिकट लेकर लक्सर सीट पर विधानसभा चुनाव लडा था, मगर उस चुनाव में हाजी तस्लीम अहमद को हार का सामना करना पड़ा था और लक्सर सीट पर बसपा प्रत्याशी हाजी शहजाद ने जीत दर्ज की थी।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
आज हाजी तस्लीम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कांग्रेस में पुन: कांग्रेस पार्टी में जाने की जानकारी दी।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
हाजी तस्लीम अहमद ने पोस्ट करते हुए लिखा “आज दिनांक 13-04-2024 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर रुड़की के डी ए वी कालेज के मैदान में जनसभा में प्रियंका गांधी के द्वारा पुनः कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया, पार्टी में शामिल करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व धन्यवाद,हाजी तसलीम अहमद पूर्व विधायक।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)
https://www.facebook.com/share/p/nRZgAGKhJN71rjQQ/?mibextid=oFDknk
![](https://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_20240413_200406_Facebook-622x1024.jpg)