नई दिल्ली : (फरमान मलिक) लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की अधिसूचना बुधवार को जारी करदी है, और इसके ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने निर्धारित अनुसूची के अनुसार, सभी लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही, नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
साथ ही नामांकन प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च होगी। इसके बाद मतदान सीधे 19 अप्रैल को होगा, और चार जून को मतगणना की जाएगी। आचार संहिता का पालन छह जून को समाप्त होगा।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
जानें लोकसभा चुनाव में नामांकन से नतीजों तक की तारीख
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)
कब क्या होगा | पहला चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण | चौथा चरण | पांचवां चरण | छठा चरण | सातवां चरण |
कब जारी होगा नोटिफिकेशन | 20 मार्च | 28 मार्च | 12 अप्रैल | 18 अप्रैल | 26 अप्रैल | 29 अप्रैल | 7 मई |
नामांकन की अंतिम तारीख | 27 मार्च (बिहार के लिए 28 मार्च) | 4 अप्रैल | 19 अप्रैल | 25 अप्रैल | 3 मई | 6 मई | 14 मई |
नामांकन की स्क्रूटनी | 28 मार्च (बिहार के लिए 30 मार्च) | 5 अप्रैल (जम्मू कश्मीर के लिए 6 अप्रैल) | 20 अप्रैल | 26 अप्रैल | 4 मई | 7 मई | 15 मई |
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख | 30 मार्च बिहार के लिए 2 अप्रैल) | 8 अप्रैल | 22 अप्रैल | 29 अप्रैल | 6 मई | 9 मई | 17 मई |
मतदान की तारीख | 19 अप्रैल | 26 अप्रैल | 7 मई | 13 मई | 20 मई | 25 मई | 1 जून |
मतगणना | 4 जून | 4 जून | 4 जून | 4 जून | 4 जून | 4 जून | 4 जून |
देशभर में बनाए जाएंगे 10.5 लाख मतदान केंद्र
चुनाव के लिए देश भर में 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. चुनाव आयोग मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने सभी वोटर्स से वोट डालने की अपील की. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव को इस तरह से करवाने का वादा करता है, जिससे वैश्विक मंच पर भारत की साख और बढ़ सके. चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में मूल्यांकन के बाद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का वादा किया.