Chhattisgarh, Mizoram Election 2023: (फरमान मलिक) मिजोरम की सभी 40 सीटों और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है। मिजोरम में इस बार 174 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है, जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 25 महिलाएं हैं। छत्तीसगढ़ में बाकी बची 70 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।दोनों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
छत्तीसगढ़ में आज कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, भाजपा की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
छत्तीसगढ़ में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 5,304 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें भी 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां केवल महिलाएं मतदान करेंगी। 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।मिजोरम में 1,276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)
क्या रहे थे पिछले छत्तीसगढ़ चुनाव के नतीजे?
2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 वर्षों से राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। इस बार इन्हीं पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला है।दूसरी तरफ मिजोरम में पिछले विधानसभा चुनाव में MNF ने 2008 से लेकर 2018 तक सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस को हराकर सरकार बनाई थी। राज्य में इस बार भी इन्हीं 2 पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला है।