Eid-e-Milad-Un-Nabi 2023 : आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को बारावफात भी कहा जाता है। इसीलिए मुस्लिम समुदाय के लोग ये पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने पैगंबर मोहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है। इस्लाम धर्म के लोगों के कई प्रमुख त्योहारों में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (Eid-e-Milad-Un-Nabi) भी एक है. देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह खुशियों का ऐसा अवसर होता है, जिसमें लोग अपने घर और मस्जिदों को सजाते हैं और इस दिन का जश्न उत्सव की तरह मनाते हैं.
इस त्योहार को पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. इसलिए यह दिन मुसलमानों के लिए बहुत खास होता है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल (Rabi al-Awwal) के 12 वें दिन मनाया जाता है. इस साल 2023 में यह त्योहार 28 सितंबर यानि आज को मनाया जा रहा है. आइये जानते हैं ईद-ए-मिलाद का महत्व.
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का महत्व (Eid-e-Milad-Un-Nabi 2023 Importance)
यह पर्व मुसलमानों के लिए एक उत्सव की तरह होता है. इस पर्व को अल्लाह के दूज कहे जाने वाले पैगंबर मुहम्मद साबह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि, मक्का शहर के रेगिस्तान में 570 ईस्वी में पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था. पैगंबर मुहम्मद इस्लाम के सबसे महान नबी और आखिरी पैगंबर थे. कहा जाता है कि, अल्लाह ने उन्हें अपने संदेशवाहक के रूप में चुना था.
इस्लाम धर्म के विस्तार और विकास में पैगंबर हजरत मुहम्मद का विशेष योगदान माना जाता है. क्योंकि इन्होंने ताउम्र लोगों को कुरान और अल्लाह के संदेश की शिक्षा दी. यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर लोग घर और मस्जिद को सजाते हैं, कुरान पढ़ते हैं, अल्लाह की इबादत करते हैं, गरीबों को जकात अदा करते हैं और एक दूसरे के गले मिलकर ईद ए मिलाद की मुबारकबाद देते हैं. कई जगहों पर इस दिन जुलूस भी निकाला जाता है.
PM मोदी ने देशवासियों को दी ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर हमारे समाज में शांति, एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाए। ईद मुबारक।”
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Haridwartimes.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.