मुंबई: (जीशान मलिक) टीवी जगत के फेमस शो CID फेम दिनेश फड़नीस का कल रात निधन हो गया। काफी समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थी। एक्टर काफी समय से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और कल रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। उनकी निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्तों और को-स्टार्स ने दी है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज होगा। वहीं, उनके सभी को-स्टार्स उनके घर पर पहुंच चुके हैं। CID में दिनेश फड़नीस फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाया करते थे।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वो अक्सर शो में अपने जोक्स से दर्शकों के चेहरे पर हंसी लाया करते थे। वहीं, अब उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को गमगीन कर दिया है। उनके तमाम फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश काफी समय ये बीमारी के चलते मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे, जिसके बाद एक्टर ने कल रात 12 बजे आखिरी सांस ली।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश फड़नीस की हालत काफी दिनों से गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है, जिसको दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)
हाल में उनके करीबी और को-स्टार दयानंद शेट्टी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया, ‘हां, यह सच है कि वे अब दुनिया में नहीं रहे। यह लगभग 12:08 बजे हुआ। मैं अभी उनके आवास पर हूं। उनका अंतिम संस्कार होगा.
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-14-at-6.57.29-PM.jpg)