देहरादून : (फरमान मलिक) सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर एकत्र होकर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान आवास परिसर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और समर्थकों के उत्साह से वातावरण गूंजता रहा।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी से जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

मीडिया से बातचीत में इंतजार प्रधान ने कहा कि रमेश जोशी का नेतृत्व संगठन को नई दिशा दे रहा है और उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता प्रदेश की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सभी साथियों ने संकल्प लिया है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और न्याय पहुंचाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

कार्यक्रम में इंतजार प्रधान पीरपुरा, नौशाद अली प्रधान शिकारपुर, अकलीम त्यागी, उस्मान अली पीरपुरा, साबिर राणा बुक्कनपुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version