Author: Haridwar Times

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) शाहजहांपुर से कलियर पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन एवं ज़िला अध्यक्ष तनवीर खान का समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात तनवीर खान एवं मौसम अली दरगाह साबिर पाक पहुंचे, जहाँ उन्होंने दरगाह पर फूल और चादर चढ़ाकर देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। साथ ही 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की कामना भी की गई। इस अवसर पर तनवीर खान ने कहा, “साबिर पाक दरगाह में मेरी गहरी आस्था है, और यहां आकर हमेशा…

Read More

“पकड़े गए आरोपियों में 25 वर्ष के युवा से लेकर 62 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल तो वहीँ मौके से फरार होटल स्वामी सहित पूर्व पार्षद की तलाश जारी.. रुड़की : (फरमान मलिक) गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रुड़की में कसीनो खेल के नाम पर चल रहे एक बड़े अवैध जुएं के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रामपुर चुंगी क्षेत्र स्थित एक होटल में छापा मारकर मौके से 8 महिलाओं समेत कुल 32 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से दो लाख 74 हजार रुपये नकद और 1900 जुएं के कॉइन भी बरामद किए…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) जनपद पुलिस मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आगामी कांवड़ मेले 2025 के दृष्टिगत जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थानाध्यक्षों ,एफएसओ, निरीक्षक यातायात के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पुलिस कर्मियों से पूर्व में ली गई मीटिंग में दिए गए निर्देशों पर कांवड़ मेले के लिए अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्हे फाइनल टच देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये- 1- कांवड़ मेले के दृष्टिगत संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी बैठक आयोजित करें।2- कांवड़ मेंले के दृष्टिगत आवश्यक…

Read More

Two Wheeler Toll Tax : सोशल मीडिया पर दो पहिया वाहन को लेकर एक खबर कई बड़े मीडिया हॉउस द्वारा प्रचारित की गई। खबर को बिना वेरिफाई किए यह प्रचारित किया गया कि, सरकार अब दो पहिया वाहन चालकों से भी टोल टैक्स वसूलेगी। इस खबर को पूरी तरह फेक बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि, ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रुड़की में कसीनो खेल के नाम पर चल रहे एक बड़े अवैध जुएं के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रामपुर चुंगी क्षेत्र स्थित एक होटल में छापा मारकर मौके से 8 महिलाओं समेत कुल 32 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से दो लाख 74 हजार रुपये नकद और 1900 जुएं के कॉइन भी बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल राजमहल में लंबे समय से अवैध रूप से जुएं का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई…

Read More

Amitabh Bachchan Caller Tune Removed : मोबाइल कॉल करते वक्त सुनाई देने वाली अमिताभ बच्चन की आवाज लाखों लोगों के लिए झुंझलाहट की वजह बन गई है। अमिताभ बच्चन की आवाज वाली साइबर सुरक्षा जागरूकता कॉलर ट्यून से लोग बेहद परेशान हैं. हर कॉल से पहले बजने वाला 40 सेकंड का यह संदेश, चाहे कितनी भी जरूरी कॉल हो, लोगों को परेशान कर रहा है. केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय और TRAI को शिकायतें मिल रही थी, जबकि सोशल मीडिया पर भी लोग इसे बंद करने की मांग कर रहे थे अब अब राहत की खबर है आज से आपको साइबर क्राइम…

Read More

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय कुछ यात्री बस से बाहर छिटक गए, जिनकी तलाश जारी है। बस में करीब 20 लोग सवार थे. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर…

Read More

Iran Attack US: ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। कतर की राजधानी दोहा में भी विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं। यह धमाके तब हुए हैं, जब कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमले की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस बीच कतर ने पहले ही अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी नागरिकों को आगामी सूचना तक सुरक्षित ठिकानों पर रहने को कहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला करने वाला ईरान पहला देश है।

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट की रोक के बाद अब फिर से आरक्षण प्रक्रिया शुरू की जाएगी. एडवोकेट दुष्यंत मनाली ने बताया कि नैनीताल हाई कोर्ट ने मंगलवार तक उत्तराखंड में चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के समक्ष डाले गए याचिका में चुनाव आयुक्त द्वारा पटवारी-परिषद संचालित मतदाता सूची में कई त्रुटियों, आरक्षित सीटों के आवंटन में पारदर्शिता की कमी और उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारण में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। याचिका में मांग की गई थी कि इन सभी सुस्त मुद्दों को सही ढंग…

Read More

घांघरिया : घांघरिया में गाजियाबाद के पर्यटकों से मोबाइल, नकदी व डिजिटल भुगतान के माध्यम से ₹47,000 की लूट और मारपीट करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। थाना गोविंदघाट पुलिस टीम ने सीसीटीवी, सर्विलांस और त्वरित सुरागरसी से यह सफलता प्राप्त की। अभियुक्तों से ₹18,000 नगद व एक आईफोन बरामद हुए है. गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने गोविन्दघाट थाने में तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि वे 19-20 जून की रात अपने दो पुरुष और दो महिला मित्रों के साथ घांघरिया पहुंचे थे. रात करीब 12 बजे लक्ष्मण…

Read More