Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न

March 25, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल

March 25, 2026

NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल
  • NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता
  • 7 साल के अल्तमश ने रखा पहला रोजा, इबादत के जज़्बे ने जीता सभी का दिल
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

“नाराज शिक्षकों की हुंकार: काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, हरिद्वार में पदोन्नति सूची के लिए आंदोलन की चेतावनी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 7, 2025

रुड़की : (फरमान मलिक) विकासखंड रुड़की के प्राथमिक शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरिद्वार के कार्यालय द्वारा पिछले दो साल से पदोन्नति सूची जारी न करने के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और जिला कार्यालय की शिक्षक-विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, रुड़की के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक जिला कार्यालय को हर साल प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी करनी चाहिए। लेकिन हरिद्वार जिले में दो साल से यह प्रक्रिया ठप है।

संगठन ने अप्रैल और मई में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर क्रमिक धरना-प्रदर्शन किया था, जहां अधिकारियों ने 15 दिनों में सूची जारी करने का वादा किया था। मगर दो महीने बीतने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। शर्मा ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने उच्च न्यायालय, नैनीताल में स्थानांतरण से जुड़े एक मामले का हवाला देकर पदोन्नति प्रक्रिया को लटकाने का प्रयास किया है।

हालांकि, इस मामले का शिक्षकों की पदोन्नति से कोई लेना-देना नहीं है। खास बात यह है कि उत्तराखंड के अन्य जनपदों जैसे नैनीताल, पौड़ी, और चंपावत में मई-जून में प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति सूचियां जारी हो चुकी हैं।

फिर भी, हरिद्वार के शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पिछले दो साल से पदोन्नति सूची जारी न होने से शिक्षकों में जिला कार्यालय और अधिकारियों के खिलाफ गहरी नाराजगी है। काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने अपने गुस्से को जाहिर किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई, तो शिक्षक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Article“लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर की अध्यक्ष बनीं नीशू राठी, विनोद कुमार बने उपाध्यक्ष”
Next Article “प्यार की आग में शक की चिंगारी, हत्या का खौफनाक मंजर: प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर की बेरहम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार”

संबधित खबरें

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न

March 25, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल

March 25, 2026

NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता

March 23, 2026

7 साल के अल्तमश ने रखा पहला रोजा, इबादत के जज़्बे ने जीता सभी का दिल

March 20, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.