रहमतपुर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलमती (उम्र करीब 65 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे फूलमती उठकर घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और महिला को उपचार के लिए ले लेकर गए लेकिन उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version