देहरादून : देहरादून के नंद किशोर समेत उत्तराखंड के 7 लोग सूडान के संघर्ष में फंसे हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को सभी की सूचना भारत सरकार को उपलब्ध करा दी है। इनमें देहरादून के नंद किशोर के अलावा जुनैद अली, सलमा त्यागी, जुनैद त्यागी, इनायत त्यागी (सभी निवासी हरिद्वार), जयपाल सिंह (निवासी रुद्रप्रयाग) और मोर सिंह (निवासी टिहरी) शामिल हैं।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
जानकारी के अनुसार देहरादून के नकरौंदा निवासी नंद किशोर का बीते 3 दिन से परिवार से संपर्क नहीं हुआ। आखिरी बार 21 अप्रैल को बात हुई। उन्होंने पत्नी से कहा था कि यहां खाने-पीने की दिक्कत शुरू हो गई है। बातचीत के बीच फोन कट गया था। इसके बाद से परिवार चिंता में है।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
नंद किशोर की पत्नी सुनीता ने बताया कि नंद किशोर (64 वर्षीय) पहले गुजरात में काम करते थे। गत 20 मार्च को उन्हें गुजरात के ठेकेदार राशिद पटेल ने 6 लोगों के साथ सूडान के खारतून भेजा। उनके साथ गुजरात के सेवक राम वर्मा आदि भी हैं। नंद किशोर सप्ताह में दो-तीन बार घरवालों से बात करते थे। सूडान में स्थिति खराब हुई परिवार वाले उनसे सुबह-शाम बात कर रहे थे।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)
उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की दोपहर में नंद किशोर का ही फोन आया था। उन्होंने पहले परिवार वालों के बारे में पूछा फिर कहने लगे कि यहां स्थिति खराब हो गई है। खाना नहीं मिल रहा है। पीने का साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा है। सुनीता ने बताया कि इस बातचीत के बीच फोन अचानक कट गया। इसके बाद बात नहीं हुई।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-14-at-6.57.29-PM.jpg)
जिलाधिकारी से भी मिली नंद किशोर की पत्नी
नंद किशोर की पत्नी सुनीता सोमवार को जिलाधिकारी से भी मिली। जिलाधिकारी ने पुलिस और इंटेलीजेंस से बात कर आगे की कार्रवाई के लिए कहा है। सुनीता ने बताया कि उनके पति पिछले साल अगस्त में रक्षाबंधन पर घर आए थे। इसके बाद से फोन पर ही बात हो रही थी।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-03-01-at-8.47.30-PM.jpeg)
परिवार से मिलने पहुंचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक नंद किशोर के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। कुछ जहाज सूडान पहुंच गए हैं। अन्य मित्र राष्ट्रों के रास्ते सूडान से भारतीय नागरिक निकाले जा रहे हैं। नंद किशोर भी जल्द ही भारत लौट आएंगे।