IPL 2023 : आईपीएल में शनिवार को डबल हेडर में पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों में राजस्थान रॉयल्स को एक मैच जीतने का मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में खाता खोलने का प्रयास दिल्ली कैपिटल्स करेगी। रॉयल्स की टीम भी सुदृढ़ दिख रही है।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
हालांकि राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर की चोट एक चिंता का विषय है। वह इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार करने की आवश्यकता होगी। रॉयल्स की टीम में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल में बड़े नाम हैं और दोनों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दिल्ली की बैटिंग डेविड वॉर्नर पर टिकी है।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
Rajasthan Royals :- यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और ध्रूव जुरेल।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)
Delhi Capitals :- वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, राइली रोसोयू, फिल सॉल्ट, यश धुल, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया और खलील अहमद।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-14-at-6.57.29-PM.jpg)
पिच और मौसम की जानकारी :- असम के गुवाहाटी में बरसापाड़ा स्टेडियम में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। पिछले मैच में यह देखा गया था। गति का इस्तेमाल करने वाले गेंदबाज हावी रह सकते हैं। पहले खेलने वाली टीम को 200 रनों के स्कोर करना होगा।मैच का सीधा प्रसारणभारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर यह मैच शुरू होगा। टॉस 3 बजे होगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर मुक़ाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा।