पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर के वार्ड 04 में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और नाली की समस्या के समाधान के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में करीब 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला तेजी से निर्माणाधीन है, जिससे स्थानीय लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पिरान कलियर चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम ने कहा “क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं, क्षेत्र में बन रहा आरसीसी नाला लोगों को बड़ी राहत देगा।”
इस कार्य को लेकर सभासद प्रतिनिधि राशिद अली ने बताया कि वार्ड के लोगों को बरसात और सामान्य दिनों में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता था, जिससे आवागमन के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी पैदा हो रही थीं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आरसीसी नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नाले के बन जाने से पानी की निकासी सुचारू होगी और क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर होगी।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह कार्य जारी रहेंगे।
इस दौरान सलीम (चेयरमैन प्रतिनिधि), राशिद अली, गुलजार चौधरी, दानिश मलिक, तसव्वर डायरेक्टर, मौसम मास्टर जी, शफकत, हनीफ, रहिस, इसरार शरीफ और रोशन अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



