रुड़की : (फरमान मलिक) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा में बढ़ती छोटी-मोटी चोरियों और नशेड़ियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बीते दिनों खेतों से ट्यूबवेल मोटर, बिजली के तार और घरों के बाहर रखा सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे पूरे गांव में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया था।
इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ग्राम प्रधान इंतजार और मुजफ्फर (दोनों भाई) ने खुद पहल करते हुए गांव की गलियों और मुख्य स्थानों पर LED लाइटें लगवाई हैं। गांव के खंभों और अंधेरे वाले इलाकों में रोशनी की व्यवस्था होने से अब रात में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से चोरियों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा और गांव में सुरक्षा का माहौल बेहतर है।



