पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सुराज सेवा दल संगठन की ओर से कलियर स्थित बेडपुर चौक कार्यालय पर एक दिवसीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख रमेश जोशी एवं इंतजार प्रधान मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनता दरबार में क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया।

जनता को संबोधित करते हुए सुराज सेवा दल के प्रमुख रमेश जोशी ने कहा कि संगठन सदैव आम जनमानस की सेवा के लिए समर्पित है। बेडपुर चौक कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है, जिनकी समस्याओं की सुनवाई सरकारी दफ्तरों में नहीं हो पा रही है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान कराना ही संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

वहीं इंतजार प्रधान ने कहा कि सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यालय पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता का संगठन पर भरोसा बढ़ा है। प्रशासन से समन्वय बनाकर हर जायज समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

जनता दरबार के दौरान रमेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया। जिले के कई ग्राम प्रधान एवं उनके समर्थक भी अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचे, जिनका समाधान मौके पर कराया गया।

इस अवसर पर इंतजार प्रधान, रईस अहमद, नफीस मखका, उस्मान पीरपुरा, हाजी इरफान, नदीम पीरपुरा, साबिर राणा, नौशाद प्रधान, हक्कम प्रधान, जहीद, सनवर अंसारी, राव अफताब, अश्वनी सैनी, फिरोज, बिजेंद्र बीडीसी, अनीश उर्फ राजा लंडौरा, दिनेश, सुशील सहित संगठन के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version