रुड़की : (फरमान मलिक) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

हरिद्वार रोड स्थित कॉफी कैफे डे के ऊपर धारा मोटर फाइनेंस कार्यालय में कार्यरत शाहनजर पुत्र सूफी महमूद की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गए।

https://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250706-WA0042.mp4

जानकारी के मुताबिक, शाहनजर ने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर: UK17K4044) को 5 जुलाई की सुबह करीब 9:00 बजे कार्यालय के बाहर खड़ा किया था। दोपहर करीब 3:00 से 4:00 बजे के बीच उन्होंने जब बाहर जाकर देखा, तो बाइक वहां से गायब मिली।

पीड़ित ने आसपास तलाश करने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जानकारी तुरंत सिविल लाइंस थाने में दी गई, जहां पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

शाहनजर ने पुलिस से बाइक की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version