हरिद्वार : (फरजाना खातून) एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर समाज को नशामुक्त करने के लिए जनपद स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच एएनटीएफ, ड्रग्स विभाग व ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सराय में इमामबाड़ा चौक के पास रजत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की।

इस दौरान संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक रजत बब्बर को पुलिस हिरासत में लेकर नशीली दवाइयों व नशीले इंजेक्शनों के साथ-साथ ₹4200/- नगदी भी बरामद की।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 253/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया है। रजत बब्बर पुत्र विनोद बब्बर निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर का चालान कर दिया गया है।

इसके पाससे अल्ट्रा बेन इंजेक्शन- 03,अल्ट्रा जस्ट टैबलेट- 38,लिजेसिक इंजेक्शन- 5,एक्सप्राम प्लस- 10 ,कफ सिरप कोडिंग सल्फेट- 02,₹4200/- नगद बरामद हुए हैं।

छापामार कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी चौकी बाजार देवेंद्र सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र,कांस्टेबल दिनेश कुमार व ड्रग्स विभाग से निरीक्षक अनीता भारती ,निरीक्षक हार्दिक भट्ट,निरीक्षक ऋषभ धामा,निरीक्षक अमित कुमार,निरीक्षक मेघा शामिल रही है।

एएनटीएफ टीम में उप निरीक्षक रणजीत सिंह तोमर व हेड कांस्टेबल राजवर्धन भी कार्रवाई करने में शामिल रहे।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version