पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र के गांव रहमतपुर में रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली द्वारा अपने आवास पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इफ्तार में शामिल हुए। रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआ की।

इफ्तार कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की अच्छी खासी मौजूदगी रही। पूरे माहौल में आपसी भाईचारे और एकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर रमजान की मुबारकबाद भी दी।

क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसे आयोजन लोगों को एक साथ बैठने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि गांव में हमेशा आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता को मजबूत करते हैं और हमें एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। इस दौरान उन्होंने सभी रोजेदारों के लिए दुआ की और रमजान के पाक महीने की अहमियत पर भी प्रकाश डाला।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version